Wednesday, December 15, 2021

हप्सी ब्रिज के पास मिला शव, गले में फंदे के निशान, गाल पर मिला गहरा घाव;.......

इंदौर के कनाडिया इलाके में बुधवार सुबह महिला की लाश मिली। महिला का गला घोंटा गया है। गाल पर चाकू का घाव भी है। जिस जगह लाश मिली, वह सुनसान इलाका है। लाश के पास ही उसके घर का सामान भी मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी करीबी ने उसे मौत के घाट उतारा है।

एडिशनल DCP राजेश रघुवंशी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे कनाडिया पुलिस को सूचना मिली थी कि बिचोली हप्सी ब्रिज के नजदीक महिला की लाश पड़ी है। महिला की उम्र लगभग 50 से 55 साल है। उसके गाल पर गहरे घाव का निशान था। साथ ही गले में फंदा भी मिला है। लाश के आसपास घरेलू सामान भी पड़ा हुआ मिला है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायल किए तो महिला का बेटा मौके पर पहुंचा। उसने महिला की पहचान भगवंती बाई निवासी बड़वानी के रूप में की। वह फिलहाल विराट नगर में रहती थी। मौके पर महिला के करीबी रिश्तेदार पहुंचे थे। पुलिस को पता लगा है कि महिला किराए से रहती थी। मकान खाली करने का भी विवाद चल रहा था। परिवार में भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। यह भी बात बताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब थी। फिलहाल पुलिस ने करीबी रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।

 

 

FULL FORM HUB

About FULL FORM HUB

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.