Friday, December 24, 2021

सड़क हादसे में महिला की मौत.....तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे परिवार को मारी टक्कर, दो बच्चे भी हुए घायल.....

 

 

सीहोर ,इंदौर भोपाल हाईवे मार्ग पर पार्वती थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के दो बच्चों को भी घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूपेटा जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी रजनी पत्नी अखिलेश विश्वकर्मा (32) की दर्दनाक मौत हो गई।

पार्वती थाना के एएसआई लोकसिंह मरावी ने बताया कि महिला रजनी अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से अपने मायके ग्राम लसूडिया पार जा रही थी। इसी दौरान कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीएम कराने के लिए शव को आष्टा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

 

 

 

FULL FORM HUB

About FULL FORM HUB

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.