Wednesday, December 8, 2021

कलश यात्रा में चलाई गोली, बंदूक हाथ फिसलकर नीचे गिरी और मची अफरा-तफरी....

 

सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में हुए हर्ष फायर में 5 लोग घायल हो गए। यहां मां बीजासेन माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा निकल रही थी। इसी दौरान किसी ने बंदूक से फायर कर दिया। इसी दौरान बंदूक हाथ से फिसलकर नीचे गिर गई। गोली के छर्रे लगने से 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना के अनुसार ग्राम निवारी में मां बीजासेन माता की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम बुधवार से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को ग्राम में कलश यात्रा (जल यात्रा) निकाली जा रही थी। जिसमें गांव के महिला और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। यात्रा गांव में घूमने के बाद कार्यक्रमस्थल के पास पहुंची। इसी दौरान ग्राम का ही राकेश बूंदक से हर्ष फायर कर रहा था।

तभी अचानक बंदूक हाथ से फिसल गई और गोली नीचे की तरफ चल गई। इस कारण गोली के छर्रे लगने से आसपास खड़े लोग घायल हो गए। घटना देख गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में घायल हुए पूर्व सरंपच राजाराम चढ़ार, कुंदन, संजीव वाल्मिकी, शिवलाल रजक और जयराम कुशवाहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आचार संहिता में बंदूक लेकर कार्यक्रम में हुआ शामिल
इस समय पंचायत चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। वहीं जिला दंडाधिकारी ने सभी शस्त्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके बावजूद निवारी में कार्यक्रम में राकेश बंदूक लेकर शामिल हुआ। मामले में खिमलासा पुलिस जांच कर रही है।

खिमलासा थाना प्रभारी मीनेष भदौरिया ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायर में 4 लोग घायल हुए है। घायलों के बयान लेकर मामले में कार्रवाई की जा रही है। बूंदक के संबंध में जानकारी निकाली जा रही है।

 

 

 

FULL FORM HUB

About FULL FORM HUB

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.