Friday, December 24, 2021

लोकायुक्त की कार्रवाई.... पंचायत के CMO को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार, अनुकंपा नियुक्ति के लिए मांगी थी रिश्वत....

सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ को लोकायुक्त ने 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त रीवा की टीम ने चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ कृष्णपाल सिंह को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला…..

रिश्वत की रकम अनुकंपा नियुक्ति के लिए ली गई थी। अनिल तिवारी का अनुकंपा नियुक्ति का मामला लंबित था। जिसके चलते रिश्वत की मांग की गई। अनिल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की थी। शुक्रवार को रिश्वत की रकम लेने के लिए सीएमओ ने अंकित को अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। अनिल ने जैसे ही रिश्वत की रकम सीएमओ के हाथों पर रखी वैसे ही डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व वाली लोकायुक्त टीम ने सीएमओ कृष्णपाल सिंह को पकड़ लिया।

जांच की जा रही है….

डीएसपी परिहार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

FULL FORM HUB

About FULL FORM HUB

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.